महराजगंज

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन धनेवा-धनेई में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर बुधवार को रिजर्व पुलिस लाइन धनेवा-धनेई में साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, वर्दी, टर्नआउट और अनुशासन का जायजा लिया।

इस दौरान पुलिसकर्मियों को विभिन्न प्रकार की ड्रिल का अभ्यास कराया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को मानसिक रूप से सजग और शारीरिक रूप से फिट रहने के निर्देश दिए, ताकि वे विषम परिस्थितियों में भी अपनी जिम्मेदारियों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
उन्होंने कहा कि साफ-सुथरी वर्दी, बेहतर टर्नआउट और ईमानदारी से किया गया कार्य ही जनता के बीच पुलिस की अच्छी छवि का निर्माण करता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी जवानों को सतर्कता, संवेदनशीलता और टीम भावना के साथ कर्तव्य पालन करने की हिदायत दी।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026






















