सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सवर्ण समाज के प्रमुख संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियम 2026 को तुरंत निरस्त करने की मांग उठाई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार को सवर्ण समाज के प्रमुख संगठनों ने एकजुट होकर जोरदार प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी के नए नियम 2026 को तुरंत निरस्त करने की मांग उठाई।
इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा कल्याण परिषद, न्याय एक संकल्प संस्थान, अखिल क्षत्रिय महासभा तथा अखिल भारतीय सर्वजन हित पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष पं. सुधीर पाण्डेय उर्फ करसा बाबा और न्याय एक संकल्प संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष राम कृष्ण पाण्डेय ने संयुक्त रूप से किया।
प्रदर्शनकारियों ने 4 मुख्य मांगें रखीं:
UGC नियम 2026 की वापसी: नए नियमों को युवाओं के लिए असमानता बढ़ाने वाला बताया गया।
आर्थिक आधार पर आरक्षण: जातिगत व्यवस्था समाप्त कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को लाभ देने की मांग।
SC/ST एक्ट में संशोधन: दुरुपयोग रोकने हेतु जांच प्रक्रिया अनिवार्य करने व झूठे मामले दर्ज कराने वालों पर कार्रवाई की मांग।
सवर्ण आयोग का गठन: सवर्ण समाज के कल्याण हेतु आयोग के गठन के साथ गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की आवाज उठाई गई।
प्रदर्शन के दौरान साधेन्द्र मिश्र, सुनील तिवारी, श्याम नारायण चौबे, राजन सिंह, कोबालेन्दु तिवारी, राकेश दत्त तिवारी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजकों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026











