जौनपुर

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुज्जकिपुर गांव के पास मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन दिन से लापता 35 वर्षीय युवक दीपक विश्वकर्मा का शव घर से महज 500 मीटर दूर निरंकारी भवन के समीप बरामद हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के खुटहन थाना क्षेत्र अंतर्गत मुज्जकिपुर गांव के पास मंगलवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब तीन दिन से लापता 35 वर्षीय युवक दीपक विश्वकर्मा का शव घर से महज 500 मीटर दूर निरंकारी भवन के समीप बरामद हुआ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह एक महिला जब घास काटने के लिए वहां पहुंची तो उसने शव देखकर शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पहुंची खुटहन पुलिस ने जब शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया, तो आक्रोशित परिजनों ने रोक दिया और मौके पर फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य जुटाने की मांग पर अड़ गए।
पुलिस अधिकारियों द्वारा समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा है। थाना प्रभारी का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है।
नेपाल में भोटेकोशी नदी की बाढ़ में डूबे कृषि विकास बैंक से पुलिस ने करीब 50 करोड़ नेपाली रुपये का सोना, डेढ़ करोड़ नेपाली रुपये नकद और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित बरामद किए। pic.twitter.com/QegnNsP5Yt
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 1, 2026













