महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील के पिपरा परसौनी निवासी मसरफ हुसैन अपनी पुश्तैनी जमीन वापस पाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए।

महराजगंज जनपद के फरेंदा तहसील के पिपरा परसौनी निवासी मसरफ हुसैन अपनी पुश्तैनी जमीन वापस पाने की मांग को लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पर आमरण अनशन पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों से न्याय न मिलने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है।
पीड़ित मसरफ हुसैन का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान बिना किसी नोटिस या सूचना के उनकी पुश्तैनी जमीन उनके नाम से हटा दी गई थी। लगभग 5 साल की कानूनी लड़ाई के बाद फैसला उनके पक्ष में आया और चकबंदी अधिकारी ने भी उनके हक में निर्णय दिया। आरोप है कि इसके बावजूद चकबंदी अधिकारी द्वारा नापी गई जमीन को तारा देवी नामक महिला के नाम दर्ज कर दिया गया, जबकि चक में उनका नाम तक दर्ज नहीं था।
वर्ष 2021 से दफ्तरों और अदालतों के चक्कर काट रहे मसरफ हुसैन ने कहा कि जब तक उनकी जमीन का सही समाधान नहीं हो जाता, वे जिला मुख्यालय पर धरना और आमरण अनशन जारी रखेंगे।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026













