बुलंदशहर

बुलंदशहर श्री ग्वाल गोपाल गौशाला रजि0, गुलावठी का सप्तम वार्षिकोत्सव 30 को गौशाला प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर श्री ग्वाल गोपाल गौशाला रजि0, गुलावठी का सप्तम वार्षिकोत्सव 30 को गौशाला प्रांगण में बड़े ही हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित मनीष शास्त्री और कामता प्रसाद शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न कराए गए भव्य हवन-यज्ञ से हुआ। हवन में मुख्य यजमान गाजियाबाद से आए राजेश गोयल व रिचा गोयल रहे। इसके उपरांत आकाशवाणी कलाकार अमित तेवतिया एवं उनके संगीतमय ग्रुप द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ की प्रस्तुति दी गई, जिससे पूरा प्रांगण भक्तिमय हो उठा। पाठ समाप्ति के पश्चात उपस्थित गौभक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।

समारोह में नगरपालिका अध्यक्ष शैलेश तेवतिया, प्रेम भूषण मित्तल, राजेश अग्रवाल, कुलदीप सिंघल, हेमंत कंसल, अमरीश तेवतिया, प्रदीप मोदी, वेद मोदी, राकेश कौशिक, संजीव आर्य, अजय कंसल, दिल्ली से पधारे अतुल जिंदल, कुँवर प्रसाद मित्तल, पारित चौधरी, रॉबिन गर्ग, नितिन गोयल, पिलखुआ से आए प्रेम चंद अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, देवेंद्र यादव, ईशेंद्र यादव, कुलदीप मोदी, शिवकुमार अग्रवाल, अमित अग्रवाल, अंकुर जैन, अनीमेश गस्तीन, विद्यावती तोमर, मीनू गोयल और अंकित सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं व गौभक्तों ने हिस्सा लेकर गौमाता का पूजन किया व आशीर्वाद प्राप्त किया।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026





















