मऊ

मऊ के तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के बीच महादेव घाट पर युवक 30 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ के तमसा नदी का जलस्तर बढ़ने और तेज बहाव के बीच महादेव घाट पर युवक 30 फीट ऊंचे पुल से नदी में छलांग लगाकर खतरनाक स्टंट कर रहे हैं। वीडियो बनाने और नहाने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते इन युवाओं को रोकने के लिए नगर पालिका द्वारा जाली भी लगाई गई है, लेकिन कुछ युवक जाली पार कर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि घाट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल तैनात है। पूर्व में भी महादेव घाट पर डूबने से एक बच्चे की मौत हो चुकी है, जिसके बाद से प्रशासन सतर्क है। वर्तमान में नदी में नहाने पर पूरी तरह रोक लगाई गई है।
प्रशासन ने नगर पालिका कर्मचारियों को सीटी बजाकर लोगों को जागरूक करने और रोकने के निर्देश दिए हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर कुशल तैराकों और नाव चालकों की टीम भी तैनात की गई है।
मऊ में उफान पर तमसा नदी, 30 फीट ऊंचे पुल से जान जोखिम में डाल स्टंट कर रहे युवक: वीडियो बनाने के लिए लगा रहे छलांगhttps://t.co/wrGUlwvule
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 31, 2026






















