हापुड़

हापुड़ पशुपालकों के मवेशी चोरी कर उन्हें बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ पशुपालकों के मवेशी चोरी कर उन्हें बेचने वाले अंतरजनपदीय गिरोह के खिलाफ हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत सात शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की 5 भैंस, 2 कटड़े (भैंस के बच्चे), वारदातों में प्रयुक्त दो वाहन और अवैध हथियार बरामद किए गए हैं।
दिन में रेकी और रात में वारदात को देते थे अंजाम
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य बेहद योजनाबद्ध तरीके से वारदातों को अंजाम देते थे। आरोपी दिन के समय गांवों और पशुपालकों के ठिकानों की रेकी करते थे और रात के अंधेरे में मौका पाकर पशु चोरी कर वाहनों में लादकर फरार हो जाते थे। इसके बाद चोरी के पशुओं को दूर-दराज के इलाकों में बेचकर अवैध कमाई करते थे।
गाजियाबाद और हापुड़ के रहने वाले हैं आरोपी, दर्ज हैं दर्जनों मुकदमे
गिरफ्तार आरोपियों में गाजियाबाद के भोजपुर निवासी गिरोह का सरगना असमान उर्फ सलमान उर्फ भैंसा, मनीष उर्फ चिंटू, दीपक, सागर, मोहसीन और यामीन समेत 7 आरोपी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ हापुड़ और बुलंदशहर के विभिन्न थानों में चोरी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के करीब छह दर्जन (72) आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस गिरोह के अन्य नेटवर्क और आपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













