सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तिलौली बाजार में श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां भगवती के पावन जागरण का भव्य आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के बांसी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत तिलौली बाजार में श्री नव दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां भगवती के पावन जागरण का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में समाज सेविका पूजा पाल ने विशेष रूप से सम्मिलित होकर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और मां जगदंबा से समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, फतेहबहादुर सिंह, अजय उपाध्याय, सचिदानंद चतुर्वेदी, फूलचंद जायसवाल और पंकज जायसवाल सहित पार्टी के कई सम्मानित पदाधिकारी व बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। जागरण के दौरान भक्तिमय भजनों और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













