सिद्धार्थनगर: शराब की दुकान पर संदिग्ध हाल में मिला युवक का शव, आबकारी विभाग ने की जांच और लिए सैंपल

सिद्धार्थनगर

जनपद सिद्धार्थनगर के स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित एक शराब की दुकान पर सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद सिद्धार्थनगर के स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के आजमगढ़ मार्ग पर स्थित एक शराब की दुकान पर सोमवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान भवारी निवासी भगवान दास 30 के रूप में हुई है, जो दुकान पर अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था।

सुबह स्थानीय लोगों ने युवक को बेसुध देख तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए बांसी आबकारी निरीक्षक दिनेश कुमार और रितिक वर्मा ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान का गहन निरीक्षण किया। आबकारी विभाग ने दुकान से शराब के नमूने (सैंपल) लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान कांस्टेबल वीरेंद्र, शैलेश और दिनेश कुमार भी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.