महराजगंज: आश्वासन के बाद भी फुर्सतपुर बाजार में सड़क-नाली का निर्माण शुरू नहीं, 27 अक्टूबर तक काम शुरू न होने पर व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फुर्सतपुर बाजार में सड़क और नाली निर्माण कार्य शुरू न होने से ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा है। पांच दिनों के लंबे धरने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा दिए गए आश्वासन के बावजूद जब जमीनी स्तर पर कोई प्रगति नहीं हुई, तो सोमवार को गांधीवादी नेता एवं जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने तहसीलदार सदर पंकज शाही से मुलाकात कर कड़ी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 27 अक्टूबर तक निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया, तो वे एक बार फिर उग्र और व्यापक जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

प्रशासन के आश्वासन के बाद भी काम न होने से बढ़ा रोष

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फुर्सतपुर बाजार में बदहाल सड़क और जल निकासी के लिए नाली निर्माण की मांग को लेकर बीते 8 से 12 अक्टूबर तक लगातार पांच दिनों तक जोरदार आंदोलन चलाया गया था। उस दौरान मौके पर पहुंचे तहसीलदार सदर और नायब तहसीलदारों ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया था कि 27 अक्टूबर तक हर हाल में निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन तय समय नजदीक आने के बावजूद धरातल पर कोई कार्य शुरू न होने से अधिकारियों के वादों पर सवाल खड़े होने लगे हैं।

व्यापक जन आंदोलन की चेतावनी

सामाजिक कार्यकर्ता रवींद्र जैन और जिला पंचायत सदस्य सुरेश चंद साहनी ने दो टूक कहा कि जनता अब झूठे आश्वासनों को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि 27 अक्टूबर तक फुर्सतपुर बाजार में सड़क व नाली का निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो गांधीवादी तरीके से एक बार फिर बड़ा जन आंदोलन छेड़ा जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन और वन विभाग की होगी। इस मुलाकात के दौरान ग्राम प्रधान धर्मेंद्र मौर्य, रमेश चौहान, लौहर गुप्ता, मोनू कुमार, जितेंद्र साहनी, रामहरख साहनी, शशिकांत यादव, दीपक वर्मा, मोहन जायसवाल, सुल्ताना साहनी, अर्जुन गौंड और जितेंद्र चौहान सहित तमाम ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.