हापुड़: सिंभावली के पीरनगर में जमीन की रंजिश को लेकर घर में घुसकर खूनी हमला; फरसे और लोहे की रॉड से मारपीट, पीड़ित परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

हापुड़

हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर खूनी टकराव का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के सिंभावली थाना क्षेत्र के पीरनगर गांव में जमीन के पुराने विवाद को लेकर खूनी टकराव का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार ने विरोधी पक्ष पर घर में घुसकर लाठी-डंडों, फरसे और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना में बीच-बचाव करने आए परिजनों को भी नहीं बख्शा गया, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी

शिकायतकर्ता फरमान पुत्र महमूद के अनुसार, गत 24 अक्टूबर को सुबह करीब 10 बजे एहसान, इमरान, शौकत, असलम, साहिल, सोनू और शाहबुद्दीन समेत अन्य लोग उनके घर में घुस आए। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए फरसे और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। विरोध करने पर बीच-बचाव करने आए माता, ताई और भाई के साथ भी मारपीट की गई तथा महिला के साथ अभद्रता व जान से मारने की धमकी दी गई।

पुलिस से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग

वारदात के बाद पीड़ित परिवार ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस के पहुंचने और अस्पताल में उपचार कराने के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर नामजद व अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित तहरीर दी है। परिवार ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.