महराजगंज

महराजगंज जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसामलिक थाने की पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसामलिक थाने की पुलिस ने सोमवार को एक वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने यह कार्रवाई न्यायालय से जारी वारंट के अनुपालन में की है।
निपनिया गांव का रहने वाला है आरोपी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त की पहचान विजय कुमार शर्मा (पुत्र श्रीनिवास, निवासी ग्राम निपनिया, थाना परसामलिक, जनपद महराजगंज) के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया था।
विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज था मामला
ग्राम न्यायालय नौतनवां द्वारा जारी वारंट के आधार पर यह कार्रवाई मुकदमा संख्या 13085/2025 के संबंध में की गई है। इस मामले में अभियुक्त के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 85, 115(2), 351(2) और डीपी एक्ट (DP Act) की धारा 4 के तहत ‘अंगीरा बनाम विजय व अन्य’ का प्रकरण दर्ज था।
परसामलिक पुलिस टीम ने आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए गिरफ्तार वारंटी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है। इस गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक रामजीत, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव और कांस्टेबल नितिश कुमार शामिल रहे।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













