महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा गांव (सतुअहवा टोला) निवासी मेवालाल प्रजापति (38) की महज 400 रुपये के लेनदेन विवाद में पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के गोनहा गांव (सतुअहवा टोला) निवासी मेवालाल प्रजापति (38) की महज 400 रुपये के लेनदेन विवाद में पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना शनिवार शाम की है, जब मेवालाल अपने 7 वर्षीय बेटे अंश और दामाद दिलीप के साथ बाजार जा रहे थे।
रोहुआ चौराहा पुल के पास पहुंचते ही गुलरिहा (गोरखपुर) निवासी आरोपी रामकेश निषाद ने उन्हें रोक लिया और पैसों के विवाद में मारपीट करने लगा। आरोप है कि आरोपी ने गला दबाकर मेवालाल को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पनियरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के अनुसार, घटना स्थल गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र में होने के कारण संबंधित पुलिस द्वारा अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मृतक चाक पर मिट्टी के बर्तन बनाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे और घर के अकेले कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है तथा ग्रामीणों ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















