मऊ

जनपद मऊ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकासखंड रानीपुर स्थित ग्रामीण स्टेडियम, फतेहपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वावधान में विकासखंड रानीपुर स्थित ग्रामीण स्टेडियम, फतेहपुर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं में खेल भावना को बढ़ाना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान करना रहा।
खिलाड़ियों ने दिखाया खेल कौशल और अनुशासन
प्रतियोगिता में ग्रामीण स्टेडियम फतेहपुर समेत आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों के खिलाड़ियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। मैच के दौरान खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट तालमेल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।
नियमित अभ्यास के लिए बांटी गईं वॉलीबॉल
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी विनु कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधनों की आवश्यकता है। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में स्टेडियम में नियमित अभ्यास करने वाले बच्चों को ‘स्पार्टन’ कंपनी की वॉलीबॉल भेंट की गई, ताकि वे अपनी खेल क्षमताओं को और बेहतर बना सकें।
खेल गतिविधियों से जुड़ने का आह्वान
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अधिकारियों ने युवाओं से पढ़ाई के साथ-साथ खेलों से भी जुड़ने की अपील की। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय खिलाड़ी, खेल प्रेमी और विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026













