जौनपुर

जौनपुर जनपद के विकासखंड बरसठी में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पांच दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ का दीप प्रज्ज्वलित कर औपचारिक शुभारंभ किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के विकासखंड बरसठी में मंगलवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत पांच दिवसीय ‘सेवा सेतु अभियान’ का दीप प्रज्ज्वलित कर औपचारिक शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी वर्षा बंग और पूर्व जिला पंचायत सदस्य दिनेश प्रसाद तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। यह विशेष अभियान 22 से 26 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।
अभियान के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजन को शासन की जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई तथा पात्र लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया। इस अवसर पर:
स्वास्थ्य विभाग: स्वास्थ्य परीक्षण शिविर लगाकर लोगों को मुफ्त चिकित्सकीय परामर्श दिया।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग: पात्र दिव्यांगजनों को ‘हियरिंग एड’ (श्रवण यंत्र) का वितरण किया।
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग: ‘अन्नप्राशन’ और ‘गोद भराई’ जैसे कार्यक्रमों का आयोजन कर मातृ-शिशु स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जानकारियां साझा कीं।
इस मौके पर भाजपा नेता संतोष सिंह, एडीओ आईएसबी दीप कुमार श्रीवास्तव, सीडीपीओ बीनू सिंह, बीएमएम विकास दूबे, अभिषेक मौर्या, एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार तथा एडीओ कृषि सर्वेश पाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अभियान का मुख्य उद्देश्य सभी विभागीय योजनाओं और सेवाओं को एक स्थान पर उपलब्ध कराकर पात्र लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।
स्कूल की मैजिक से कुचलकर तीन वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, चालक व संचालक फरारhttps://t.co/GGZGF34CEG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 23, 2026













