25 सूत्रीय मांगों को लेकर शिक्षकों का जोरदार प्रदर्शन, DIOS कार्यालय का किया घेराव

मऊ

मऊ जनपद के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ‘एकजुट’ के बैनर तले शिक्षकों ने गुरुवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय परिसर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। दोपहर 2 से शाम 4:30 बजे तक चले इस प्रदर्शन में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन बहाली और विद्यालयों के राजकीयकरण समेत 25 सूत्रीय मांगों को लेकर आवाज उठाई।

धरने की अध्यक्षता प्रधानाचार्य हरेंद्र प्रसाद ने की, जबकि नेतृत्व प्रदेश महामंत्री व गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन क्षेत्र के अधिकृत प्रत्याशी राजीव यादव ने किया। प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार कुशवाहा ने नए शिक्षा आयोग में माध्यमिक शिक्षा अधिनियम की धारा 12, 18 व 21 को पूर्ववत बहाल करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने, एनपीएस राशि को जीपीएफ खाते में स्थानांतरित करने और ऑनलाइन स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू करने की मांग रखी। वहीं जिलामंत्री देवानंद ने डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त धन उगाही के आरोपों की जांच कराने और 2022 के चयनित शिक्षकों को अविलंब नियुक्ति पत्र देने की बात कही।

शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार और प्रशासन ने समय रहते उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया, तो इस आंदोलन को सड़क से लेकर सदन तक और तेज किया जाएगा। अंत में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस को सौंपा गया। कार्यक्रम का संचालन अशोक कुमार मौर्या व विमल कुमार भारती ने किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.