पोखरे में तैरता मिला अधेड़ का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

महराजगंज

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के बांसपार ढेकही गांव स्थित पोखरे में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के थाना क्षेत्र के बांसपार ढेकही गांव स्थित पोखरे में गुरुवार सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पोखरे में शव को उतराता देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची घुघली पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया।

मृतक की पहचान भोजही पुत्र राम दिहल के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भोजही मंगलवार से ही लापता थे। गुरुवार सुबह पोखरे में उनकी लाश मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.