नवविवाहित युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के रोहिन बैराज के समीप स्थित रतनपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवक कैलाश पुत्र बरसाती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के रोहिन बैराज के समीप स्थित रतनपुर गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां 25 वर्षीय युवक कैलाश पुत्र बरसाती ने अपने ही घर में फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मृतक कैलाश की शादी महज चार माह पूर्व ही हुई थी। अचानक उठाए गए इस आत्मघाती कदम से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक ने यह खौफनाक कदम किस वजह से उठाया, इसके कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों से पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.