महराजगंज

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी और अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनौली थाना पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने 14 बोरी लावारिस यूरिया खाद बरामद की है।
तस्करी की रोकथाम के दौरान हुई बरामदगी
सीमावर्ती इलाकों में अवैध तस्करी और मादक पदार्थों के आवागमन पर अंकुश लगाने के लिए सोनौली पुलिस लगातार गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रही है। इसी क्रम में संदिग्ध गतिविधियों की टोह लेते हुए पुलिस टीम ने मौके से लावारिस हालत में रखी 14 बोरी यूरिया खाद को जब्त कर लिया।
अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी
पुलिस के अनुसार, बरामद यूरिया खाद को कब्जे में लेकर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि खाद की यह खेप सीमा पार तस्करी के उद्देश्य से तो एकत्र नहीं की गई थी। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सीमा पर अवैध गतिविधियों और तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















