बलिया

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा सोमवार को पंचायत भवन नरायनपुर में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश और जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष अनिल कुमार झा के आदेशानुसार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बलिया द्वारा सोमवार को पंचायत भवन नरायनपुर में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के सचिव चन्द्र प्रकाश तिवारी ने महिलाओं व ग्रामीणों को घरेलू हिंसा, दहेज प्रतिषेध अधिनियम, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न से संरक्षण, बाल विवाह रोकथाम तथा संपत्ति अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र महिलाओं को प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क कानूनी सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने महिलाओं से अन्याय के खिलाफ मुखर होने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पंचायत सचिव भरत कुमार सिंह, ग्राम प्रधान मीरा देवी, प्रधान प्रतिनिधि शीपू राय, पंचायत सहायक चन्दन कुमार गुप्ता, पैरालीगल वालंटियर्स विमलेश कुमार, धनन्जय कुमार शास्त्री, रीता शर्मा, शिल्पी, दिप्ती तथा बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 18 IAS अफसरों के तबादले pic.twitter.com/BbFIfH9cvq
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 17, 2026



















