प्रयागराज

भारतीय रेलवे,आपकी सहायता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर। यह वाक्य केवल फाइलों, पोस्टरों और बैनरों तक सीमित नहीं है। इसका स्पष्ट उदाहरण प्रयागराज जंक्शन से सामने आए एक वीडियो में देखने को मिला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय रेलवे,आपकी सहायता और सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर। यह वाक्य केवल फाइलों, पोस्टरों और बैनरों तक सीमित नहीं है। इसका स्पष्ट उदाहरण प्रयागराज जंक्शन से सामने आए एक वीडियो में देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में रेलकर्मियों की तत्परता और साहस ने एक महिला यात्री की जान बचा ली।
दरअसल, प्रयागराज जंक्शन पर गाड़ी संख्या 12417 के रवाना होने के दौरान एक महिला यात्री चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के गेट से नीचे गिर गई। घटना के बाद स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात रेलकर्मियों ने बिना समय गंवाए त्वरित प्रतिक्रिया दी। अदम्य साहस, सतर्कता और तत्परता का परिचय देते हुए रेलकर्मियों ने महिला यात्री को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उसकी जान बचा ली।
रेल कर्मचारियों का यह साहसिक कार्य दर्शाता है कि रेलवे में कार्यरत कर्मचारियों की जिम्मेदारी केवल टिकट जांचने या यात्रियों को रेलवे की सुविधाएं उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि आपात स्थिति में यात्रियों की सहायता और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
ऑपरेशन जीवनरक्षा के तहत रेलवे विभाग की ओर से समय-समय पर ऐसे कई साहसिक और सराहनीय कार्य किए जाते हैं। मुश्किल परिस्थितियों में रेलकर्मियों की त्वरित कार्रवाई कई बार यात्रियों के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर साबित होती है।
इस घटना के बाद रेलवे ने एक बार फिर यात्रियों से अपील की है कि चलती ट्रेन में चढ़ने या उतरने का प्रयास न करें। ऐसा करना बेहद खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। यात्रियों को हमेशा ट्रेन के पूरी तरह रुकने के बाद ही चढ़ना या उतरना चाहिए।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












