वाराणसी मंडल चिकित्सालय में विश्व हृदय दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, हृदय स्वास्थ्य के प्रति किया गया जागरूक

बलिया

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में ‘विश्व हृदय दिवस’ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आर.जे. चौधुरी की अध्यक्षता में मंगलवार को मंडल चिकित्सालय, वाराणसी में ‘विश्व हृदय दिवस’ के अवसर पर एक विशेष जागरूकता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य रेल कर्मियों और आमजन में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

संगोष्ठी में अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर.आर. सिंह, डॉ. नीरज कुमार, डॉ. कल्पना दूबे सहित मंडल चिकित्सालय के तमाम पैरामेडिकल कर्मचारी उपस्थित रहे।

हृदय रोगों से बचाव के लिए जरूरी उपाय

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. अमरनाथ ने हृदय रोगों की रोकथाम, जोखिम कारकों की पहचान और समय पर उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मधुमेह (डाइविटिज), उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) और बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हृदय रोगों के प्रमुख कारण हैं। कई बार शुरुआती चरण में इसके स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते, इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच और स्क्रीनिंग कराना बेहद आवश्यक है।

डॉ. अमरनाथ ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह देते हुए निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया

संतुलित आहार: पौष्टिक और संतुलित भोजन का सेवन करें।

शारीरिक सक्रियता: नियमित रूप से व्यायाम या वॉक करें।

नशा मुक्ति: तंबाकू और धूम्रपान से पूरी तरह दूरी बनाएं।

नियमित जांच: समय-समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेते रहें।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.