सिद्धार्थनगर: शोहरतगढ़ थाने में हुई पीस कमेटी की बैठक, दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के निर्देश

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाने में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के आगामी दुर्गा पूजा पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से स्थानीय थाने में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी और थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवी अग्रवाल, अल्ताफ हुसैन, मनोज गुप्ता, राम सेवक गुप्ता, बब्लू गोड़, शिव प्रसाद वर्मा, फुलचंद और राजू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और विभिन्न दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर

अधिकारियों ने बैठक के दौरान कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पंडालों की सुरक्षा, बिजली की उचित सजावट, डीजे के मानक और मूर्ति विसर्जन के निर्धारित मार्गों पर विस्तार से चर्चा की।

क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने सभी पूजा समितियों को निर्देश दिए कि पंडालों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन फायर फाइटिंग उपकरण और पर्याप्त संख्या में स्वयंसेवक तैनात किए जाएं। इसके साथ ही महिलाओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।

थाना प्रभारी शेषमणि पांडेय ने आयोजकों को सख्त निर्देश दिए कि प्रतिमा विसर्जन तय किए गए मार्गों और समय-सीमा के भीतर ही संपन्न किया जाए। उन्होंने डीजे संचालकों से भी तय ध्वनि मानकों का पालन करने की अपील की।

बैठक में उपस्थित सभी संभ्रांत नागरिकों और समिति के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.