महराजगंज

महराजगंज जनपद के सदर सर्कल क्षेत्र में जिला अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सदर सर्कल क्षेत्र में जिला अस्पताल के आसपास स्थित मेडिकल स्टोर्स पर प्रशासन द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया।
क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान दुकानों पर दवाओं की उपलब्धता, उनके भंडारण की स्थिति और बिक्री से जुड़े वैध दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई।
अधिकारियों ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को सख्त निर्देश दिए कि वे नियमों का पूर्ण अनुपालन करें और दवाओं की खरीद-बिक्री से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखें। प्रशासन की इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य मेडिकल स्टोर्स के संचालन में पारदर्शिता लाना और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं मानक दवाएं उपलब्ध कराना है। जांच के दौरान सामने आई कमियों को लेकर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
लखनऊ: कृष्णानगर महिला हत्याकांड का 25 हजार का इनामी आरोपी भोला गिरफ्तार डूडा कॉलोनी में पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। कब्जे से तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद; पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी।#MurderCase #PoliceAction@lkopolice pic.twitter.com/8gH7MaqUnn
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 29, 2026












