बुलंदशहर: अनूपशहर में आन-बान-शान से फहरा तिरंगा, 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मना

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर तहसील परिसर, नगर पालिका, कोतवाली, ब्लॉक कार्यालय, चिकित्सालयों, बैंकों, साधन सहकारी समिति पगोना तथा कृषि विभाग सहित सभी शिक्षण संस्थानों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया।

ब्लॉक कार्यालय परिसर में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। वहीं पशु अस्पताल परिसर में पशु चिकित्सा अधिकारी दिग्विजय ने राष्ट्रध्वज फहराया। जहांगीराबाद ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत साधन सहकारी समिति पगोना के अध्यक्ष हरेंद्र चौधरी और अकाउंटेंट सौरभ शर्मा ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों व घरों पर तिरंगा फहराकर देशभक्ति का संदेश दिया। दिनभर पूरे अनूपशहर क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अभूतपूर्व उत्साह का माहौल बना रहा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.