बुलंदशहर

जनपद बुलंदशहर के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद बुलंदशहर के सभी विकासखंडों (ब्लॉक) एवं पंचायत सचिवालयों में पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ ध्वजारोहण किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद बुलंदशहर के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जनपद बुलंदशहर के सभी विकासखंडों (ब्लॉक) एवं पंचायत सचिवालयों में पूरे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ ध्वजारोहण किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुखों और खंड विकास अधिकारियों (BDO) ने राष्ट्रध्वज फहराकर तिरंगे को सलामी दी। अनूपशहर ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार तथा जहांगीराबाद ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी मनीष मिश्रा ने ध्वजारोहण कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण रखने की शपथ दिलाई।
समारोह के दौरान वंदे मातरम गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रगीत के मूल 6 अंतरों को सभी ग्राम पंचायत सचिवालयों पर जनसामान्य के अवलोकनार्थ चस्पा करने की अपील की गई।
अनूपशहर विकासखंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एडीओ पंचायत विष्णु दत्त शर्मा, एडीओ एग्रीकल्चर सोनू शर्मा, बड़े बाबू बृजभूषण शर्मा, ग्राम सचिव गौरव वशिष्ठ, उपेंद्र कुमार, अरुण कुमार, डेविड गौतम, मोहित चौधरी और कोमेश यादव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
लखीमपुर खीरी: थाना शारदा नगर में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवसhttps://t.co/QRxvJL7H9p
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 15, 2026
























