महराजगंज: खड़खोड़ा हत्याकांड में पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2 अभियुक्त गिरफ्तार, 1 बाल अपचारी हिरासत में

महराजगंज

महराजगंज थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम खड़खोड़ा में दिनांक 9/10 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि मारपीट के दौरान हुई 30 वर्षीय युवक हजारीलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज थाना बृजमनगंज क्षेत्र के ग्राम खड़खोड़ा में दिनांक 9/10 अगस्त 2026 की मध्य रात्रि मारपीट के दौरान हुई 30 वर्षीय युवक हजारीलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफलता हासिल की है। पीड़ित पक्ष से प्राप्त तहरीर के आधार पर बृजमनगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।.

मामले में तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घटना में शामिल 2 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि 1 बाल अपचारी को पुलिस संरक्षण (हिरासत) में लिया गया है। पकड़े गए अभियुक्तों और बाल अपचारी के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घटना के बाद से ही गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। पुलिस प्रशासन के अनुसार, वर्तमान में मौके पर पूरी तरह से शांति और कानून-व्यवस्था कायम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

 


Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.