बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक प्रताप अजेय ने थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत कांवड़ यात्रा मार्ग का विस्तृत भ्रमण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।
व्यवस्थाओं का लिया जायजा
शिविरों व मेडिकल कैंपों की समीक्षा: अपर पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर स्थापित कांवड़ शिविरों, विश्राम स्थलों और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए मेडिकल कैंपों का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों से प्राथमिक उपचार सामग्री, दवाओं की उपलब्धता और पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती के बारे में जानकारी ली।
त्वरित चिकित्सा सेवा के निर्देश: उन्होंने निर्देशित किया कि यदि किसी कांवड़िये की तबीयत बिगड़ती है या कोई चोटिल होता है, तो उसे तुरंत प्राथमिक उपचार दिया जाए और आवश्यकता पड़ने पर अविलंब उच्च चिकित्सा केंद्र भेजा जाए।
शिवभक्तों से संवाद: भ्रमण के दौरान एएसपी सिटी ने कांवड़ियों से सीधे बातचीत कर उनकी यात्रा का हालचाल जाना और उनसे निर्धारित कांवड़ मार्ग का उपयोग करने तथा यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी (SDM) स्याना लाल जी विश्वकर्मा तथा क्षेत्राधिकारी (CO) स्याना रामकरन पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
महराजगंज जनपद के सिसवां बाजार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर स्थित अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में शुक्रवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची pic.twitter.com/yLNBcTvX3d
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026












