बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में पावन सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पावन सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को निर्विघ्न और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए बुलंदशहर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा तथा नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी ने अनूपशहर स्थित गंगा घाटों और कांवड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दिए गए प्रमुख निर्देश
घाटों व मार्गों की व्यवस्था: अधिकारियों ने गंगा घाटों पर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल, पर्याप्त प्रकाश (स्ट्रीट लाइट) तथा सुरक्षा के लिहाज से की गई बैरिकेडिंग की स्थिति देखी। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यात्रा में किसी भी स्तर पर ढिलाई न बरती जाए।
निरंतर स्वच्छता अभियान: ईओ गार्गी त्यागी ने नगर पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कांवड़ मार्गों और घाट परिसर में लगातार सफाई व्यवस्था सुचारू रखी जाए ताकि श्रद्धालुओं को सुविधा हो।
स्वास्थ्य शिविर व त्वरित चिकित्सा: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर ही चिकित्सा शिविर लगाकर श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और अस्वस्थ कांवड़ियों को नि:शुल्क दवाएं वितरित कीं।
प्रशासन ने सभी शिवभक्तों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता या आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी प्रशासनिक या स्वास्थ्य शिविर से संपर्क करें।
महराजगंज जनपद के सिसवां बाजार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 मीराबाई नगर स्थित अमृत सरोवर में डूबने से तीन मासूम बच्चों की हुई दर्दनाक मौत के मामले में शुक्रवार को स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम स्थलीय निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची pic.twitter.com/yLNBcTvX3d
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 7, 2026













