बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद में पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में पवित्र कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में बुधवार 5 अगस्त को जिलाधिकारी कुमार हर्ष और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने बुलंदशहर से गुलावठी तक के पूरे कांवड़ मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया और मौके पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने मार्ग पर स्थापित विभिन्न कांवड़ शिविरों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की स्थिति को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने हरिद्वार से जल लेकर आ रहे शिवभक्त कांवड़ियों से सीधे बातचीत कर उनका हालचाल जाना और यात्रा से जुड़ी जानकारी ली। इस दौरान कांवड़ियों को किसी भी प्रकार की आपात स्थिति या असुविधा होने पर तत्काल पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 डायल करने की सलाह दी गई।
स्वच्छता और गुणवत्तायुक्त खान-पान पर जोर
जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ शिविरों में नियमित सफाई व्यवस्था हर हाल में सुनिश्चित की जाए। शिविरों में कांवड़ियों के लिए स्वच्छ, शुद्ध और गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री की उपलब्धता बनी रहे। इसके अलावा पेयजल, त्वरित चिकित्सा सुविधा, क्रियाशील शौचालय, विश्राम स्थल और पर्याप्त लाइट (प्रकाश) व्यवस्था को 24 घंटे सुचारु रखने के कड़े निर्देश जारी किए गए।
#महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। pic.twitter.com/NNoXeuKI4W
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026












