मऊ डायट में पांच दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण संपन्न, नई एनसीईआरटी पुस्तकों के उपयोग पर दिया गया जोर

मऊ

मऊ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट मऊ में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एफएलएन फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी संदर्भदाता प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डायट मऊ में निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आयोजित पांच दिवसीय ब्लॉक स्तरीय एफएलएन फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी संदर्भदाता प्रशिक्षण का बुधवार को समापन हो गया। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए यह प्रशिक्षण डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ।

प्रशिक्षण का उद्देश्य कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान को सुदृढ़ करना था। इस दौरान प्रतिभागियों को 10-पॉइंट टूलकिट, कैच-अप शिक्षण पद्धति, नवीन निपुण लक्ष्य तथा पठन संस्कृति विकसित करने के तरीकों की जानकारी दी गई। सत्रों में एनसीईआरटी की नई पाठ्यपुस्तकों हिंदी की ‘वीणा’, गणित की ‘गणित मेला’ और अंग्रेजी की ‘संतूर’ तथा संशोधित शिक्षक संदर्शिकाओं के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर रहा।

समापन अवसर पर डायट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी ने कहा कि यह आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत प्राथमिक विद्यालयों को ‘निपुण’ बनाने में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने संदर्भदाताओं से जानकारी को विद्यालय स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

विभिन्न सत्रों में एसआरजी अरविंद पांडेय, प्रवक्ता अरविंद यादव, अजीत धूसिया और संजय तिवारी ने मार्गदर्शन किया। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. संदीप कुमार राय ने प्रमाण पत्र बांटे। इस दौरान प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव, शिवम पटेल, डायट प्रवक्ता, एआरपी और केआरपी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.