मऊ: मोबाइल कोर्ट में दिव्यांगजनों की 96 शिकायतों की सुनवाई, राज्य आयुक्त ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

मऊ

मऊ जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘मोबाइल कोर्ट’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी समाधान के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में ‘मोबाइल कोर्ट’ का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश के राज्य आयुक्त दिव्यांगजन हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में शाम 4 बजे तक चले इस कोर्ट में कुल 96 मामलों की सुनवाई की गई।

मोबाइल कोर्ट के दौरान दिव्यांग प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, आयुष्मान कार्ड और कृत्रिम अंग व सहायक उपकरणों से संबंधित 96 प्रकरण सामने आए। राज्य आयुक्त ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर ही 4 पात्र दिव्यांगजनों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए गए।

राज्य आयुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) को लंबित दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के निस्तारण हेतु विशेष शिविर आयोजित कर पात्र आवेदकों को एक माह के भीतर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध तरीके से पहुंचना चाहिए।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.