बलिया पुलिस की बड़ी सफलता: दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रसड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रसड़ा थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में काफी समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी रसड़ा श्री रजनीश कुमार यादव तथा प्रभारी निरीक्षक रसड़ा श्री योगेंद्र बहादुर सिंह के कुशल नेतृत्व में अंजाम दी गई।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी

जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक आकाश कुमार पुलिस बल के साथ इलाके में शांति व्यवस्था, क्षेत्र भ्रमण और वांछित अपराधियों की तलाश में मुस्तैद थे। इसी दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि मुकदमा अपराध संख्या 260/26 (धारा 64(1), 115(2), 351(3) बीएनएस व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट) में नामजद आरोपी इलाके में ही घूम रहा है।

सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने करीमुद्दीनपुर जाने वाले रोड के पास घेराबंदी कर अभियुक्त अमित राजभर (पुत्र बिरलो राजभर, निवासी ग्राम फिरोजपुर, थाना रसड़ा, बलिया) को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.