महराजगंज:डीएम के निर्देश पर हरकत में आया प्रशासन, निर्माणाधीन सड़क से हटाया गया अतिक्रमण

परतावल (महराजगंज)

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड संख्या 11 (स्वतंत्रता सेनानी नगर) में निर्माणाधीन सड़क से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई है।।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत परतावल अंतर्गत वार्ड संख्या 11 (स्वतंत्रता सेनानी नगर) में निर्माणाधीन सड़क से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई की गई है। सड़क निर्माण में आ रही बाधा और अवैध कब्जे को लेकर स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश व्याप्त था। वार्डवासियों ने तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी महराजगंज से लिखित शिकायत कर सार्वजनिक मार्ग को जल्द से जल्द अतिक्रमण मुक्त कराने की गुहार लगाई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी के कड़े निर्देशों पर नगर पंचायत प्रशासन तुरंत हरकत में आया। आज बुधवार को नगर पंचायत परतावल के अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव के नेतृत्व में लिपिक निसार खान ने पुलिस बल की मौजूदगी में व्यापक अभियान चलाकर निर्माणाधीन सड़क से अतिक्रमण हटवा दिया। प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से सार्वजनिक मार्ग पूरी तरह से खाली हो गया और आवागमन सुचारु कर दिया गया।

कार्रवाई के संबंध में अधिशासी अधिकारी अवनीश यादव ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक भूमि, सड़क या किसी भी सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगरवासियों की सुविधा और क्षेत्र के विकास कार्यों में बाधा डालने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।

अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए परतावल पुलिस चौकी से कॉन्स्टेबल विकास यादव, सूर्य प्रताप सिंह, सिद्धार्थ गौतम और एक महिला कॉन्स्टेबल मुस्तैद रहे। वहीं नगर पंचायत की टीम से संपत्ति बाबू दीपक रावत, कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम द्विवेदी, देवराज सिंह, दिलीप चौधरी, अभिनाश सिंह, अम्बुज शुक्ला, विष्णु सिंह तथा सफाई नायक राजकुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.