महराजगंज: फरेंदा में हाईवोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती; पुलिस ने सुरक्षित नीचे उतारा

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के फरेंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा तहसीलदार गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। युवती को टॉवर पर चढ़ा देख मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया।

स्थानीय लोगों द्वारा घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही फरेंदा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सूझबूझ का परिचय देते हुए युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत और कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतार लिया, जिसके बाद प्रशासन और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।

इसी बीच घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। पुलिस का कहना है कि युवती किन कारणों से टॉवर पर चढ़ी थी, इसका अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिजनों और युवती से पूछताछ कर मामले की गहनता से जांच कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.