मऊ: साइबर पुलिस का जागरूकता अभियान, बैंक में पेंशनधारकों को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

मऊ

मऊ जनपद के बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए साइबर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के बढ़ते साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए साइबर पुलिस ने बुधवार दोपहर करीब 3 बजे नगर के मिर्जाहादीपुरा स्थित आईसीआईसीआई बैंक में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान बैंक कर्मचारियों, अधिकारियों और ग्राहकों के साथ-साथ मुख्य रूप से पेंशनधारकों को साइबर सुरक्षा के टिप्स दिए गए।

कार्यक्रम में साइबर विशेषज्ञ शैलेंद्र कनौजिया ने उपस्थित लोगों को अज्ञात स्रोतों, व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने वाली एपीके फाइलों और थर्ड पार्टी ऐप्स से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि ऐसी संदिग्ध फाइलें मोबाइल में इंस्टॉल करते ही साइबर ठगों को फोन का एक्सेस मिल जाता है, जिससे बैंक खातों में जमा राशि और व्यक्तिगत डेटा खतरे में पड़ सकता है।

साइबर टीम ने पेंशनधारकों को विशेष रूप से सतर्क रहने को कहा, क्योंकि खातों में नियमित पेंशन आने के कारण ठग अक्सर उन्हें निशाना बनाने का प्रयास करते हैं। पुलिस ने अपील की कि कोई भी व्यक्ति अपना ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड या बैंक विवरण किसी से साझा न करे।

साइबर पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की धोखाधड़ी या संदिग्ध कॉल आने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराएं। उन्होंने कहा कि सतर्कता और जागरूकता ही ऑनलाइन ठगी से बचाव का सबसे असरदार तरीका है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.