महराजगंज: चोरी का खुलासा, 3 अभियुक्त गिरफ्तार; बैट्री, सोलर पैनल व बाइक बरामद

महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस ने चोरी की घटना का सफल खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया है।

कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देश व क्षेत्राधिकारी निचलौल रवीन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने बुधवार तड़के मुखबिर की सटीक सूचना पर ग्राम मैरी से तबरेज अंसारी (निवासी जमुईकला), चन्द्रशेखर साहनी (निवासी कटका) और बलराम दूबे (निवासी जमुईकला) को गिरफ्तार किया।

अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस ने 4 ईस्टमैन कंपनी की बैटरियां, 5 पीवी पावर टेक कंपनी के सोलर पैनल, 2 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्प्लेंडर प्लस बाइक (UP56BH5970) बरामद की। पुलिस ने प्रयुक्त मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज कर दिया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक दिनेश सिंह यादव, अजय कुमार यादव समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.