बागपत
बागपत कांवड़ यात्रा और जनहित के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थान बंद किए जाने के बाद क्षेत्र में शराब की दुकानें खुली रहने पर समाजसेवियों ने विरोध जताया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत कांवड़ यात्रा और जनहित के मद्देनजर शैक्षणिक संस्थान बंद किए जाने के बाद क्षेत्र में शराब की दुकानें खुली रहने पर समाजसेवियों ने विरोध जताया है। समाजसेवी मोहित चौहान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने उपजिलाधिकारी (एसडीएम) बालकृष्ण सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकानों को भी तत्काल बंद कराने की मांग की।

ज्ञापन सौंपते हुए समाजसेवी मोहित चौहान ने कहा कि प्रशासन ने सुरक्षा और जनहित को ध्यान में रखते हुए स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी का आदेश जारी किया है। एक तरफ जहां शिक्षा के मंदिर बंद हैं, वहीं दूसरी तरफ शराब की दुकानें बदस्तूर खुली हुई हैं, जिससे समाज में गलत संदेश जा रहा है।
शिष्टमंडल ने प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि दुकानें खुली रहने से असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र की शांति-व्यवस्था तथा महिलाओं और युवाओं की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि कांवड़ यात्रा और स्कूलों की छुट्टियों की अवधि तक क्षेत्र की सभी शराब की दुकानों को पूर्णतः बंद रखा जाए और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की जाए।
इस दौरान प्रवीण वर्मा, आलोक शास्त्री, पोविन्द्र सभासद, निखिल जैन, रणवीर सिंह, सचिन शर्मा, विकास वर्मा और मनोज कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026













