बागपत
बागपत एनसीआर क्षेत्र के बड़ौत नगर स्थित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के विद्यार्थियों ने गाजियाबाद में आयोजित आर्चरी (तीरंदाजी) खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत एनसीआर क्षेत्र के बड़ौत नगर स्थित श्री शिव गुरुकुल स्वाध्याय केंद्र के विद्यार्थियों ने गाजियाबाद में आयोजित आर्चरी (तीरंदाजी) खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में गुरुकुल के छात्र शिवा भारद्वाज ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
गोल्ड मेडल जीतने के बाद शिवा भारद्वाज और अन्य प्रतिभागी छात्रों ने गुरुकुल के संस्थापक आचार्य संदीप दत्त गौतम का आशीर्वाद लिया। आचार्य संदीप दत्त गौतम ने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में संस्थान के अन्य विद्यार्थियों प्रिंस कौशिक, अनंत जमदग्नि, आरव दुबे, अर्जुन, कृष्णा आत्रे, कृष्ण शर्मा और लक्ष्य शर्मा को दो सिल्वर मेडल और ट्रॉफियां प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विजेता खिलाड़ियों के गुरुकुल लौटने पर वैदिक मंत्रोच्चार और फूल-मालाओं के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर आचार्य संजय कौशिक एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती बबीता कौशिक द्वारा सभी विद्यार्थियों में घेवर का प्रसाद वितरित कराया गया।
कार्यक्रम में आचार्य रवि शर्मा, अरुण शास्त्री, प्रधानाचार्य आचार्य श्याम वशिष्ठ और अर्जुन व्यास सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
बुलंदशहर के चोला थाना क्षेत्र के दाउदपुर में हुए मुकेश हत्याकांड में पुलिस की मुख्य आरोपियों अनिल और जितेश से मुठभेड़ हो गई। हत्या में इस्तेमाल तमंचे की बरामदगी के दौरान हुई इस मुठभेड़ में दोनों घायल बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया है।@bulandshahrpol pic.twitter.com/T8pp07eJsC
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 5, 2026













