अनूपशहर: सावन के पहले सोमवार की तैयारियों को लेकर एसडीएम व सीओ ने अंबकेश्वर व ढाकेश्वर महादेव मंदिरों का लिया जायजा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद केअनूपशहर सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद केअनूपशहर सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त को होने वाले जलाभिषेक की तैयारियों के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। उप जिलाधिकारी अरुण कुमार वर्मा और क्षेत्राधिकारी भरत कुमार ने अनूपशहर व आहार थाना प्रभारियों के साथ अहार स्थित अंबकेश्वर महादेव मंदिर तथा मलकपुर स्थित ढाकेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण किया।

सावन के पावन अवसर पर इन ऐतिहासिक मंदिरों में दूर-दराज से बड़ी संख्या में कांवड़िया और श्रद्धालु गंगाजल लेकर जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर व आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था (लाइटिंग) तथा सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरों का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुविधा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.