अनूपशहर
बुलंदशहर जनपद में अनूपशहर डीपीबीएस (DPBS) स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश की नव-नियुक्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. (डॉ.) मोनिका सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद में अनूपशहर डीपीबीएस (DPBS) स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रयागराज स्थित शिक्षा निदेशालय पहुंचकर उत्तर प्रदेश की नव-नियुक्त उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. (डॉ.) मोनिका सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें अंबेडकर विद्यालय की गतिविधियों और महाविद्यालय की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं से अवगत कराया।
मुलाकात के दौरान प्राचार्य प्रो. जी.के. सिंह और प्रतिनिधिमंडल ने नव-नियुक्त निदेशक डॉ. मोनिका सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई दी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को एक नई दिशा और गति प्राप्त होगी।
प्राचार्य ने महाविद्यालय में शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ व प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न महत्वपूर्ण आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं को निदेशक के समक्ष रखा
रिक्त पदों पर भर्ती: महाविद्यालय में पठन-पाठन और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए रिक्त पदों पर नवीन नियुक्तियां शीघ्र किए जाने की मांग की।
एनपीएस (NPS) व वित्तीय समाधान: राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) से संबंधित अनुदान (ग्रांट) तथा अन्य लंबित वित्तीय प्रकरणों का त्वरित और समुचित निस्तारण करने का अनुरोध किया।
उच्च शिक्षा निदेशक ने प्रतिनिधिमंडल की मांगों और समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उचित सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में प्रो. पी.के. त्यागी एवं डॉ. दीक्षित कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












