बलिया: जिलाधिकारी ने ईवीएम व वीवीपैट वेयरहाउस का किया औचक निरीक्षण, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

बलिया

बलिया जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया जनपद में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने ईवीएम (EVM) एवं वीवीपैट (VVPAT) वेयरहाउस का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुरक्षा व्यवस्था और रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया।

सभी सात विधानसभा क्षेत्रों के गोदामों की जांच

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिले की सभी सात विधानसभा क्षेत्रों

357- बेल्थरारोड (अ.जा.)

358- रसड़ा

359- सिकन्दरपुर

360- फेफना

361- बलिया नगर

362- बांसडीह

363- बैरिया

के गोदामों का व्यक्तिगत रूप से दौरा किया और वहां तैनात सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली और कड़े निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। सुरक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की बात कही गई।

इसके अतिरिक्त, उन्होंने वेयरहाउस की लॉग बुक का भी अवलोकन किया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आवाजाही और दैनिक गतिविधियों का विधिवत रिकॉर्ड रखा जा रहा है।

इस औचक निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार, मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) गुलशन जी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अख्तर हसन तथा विभिन्न मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद रहे।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान