नई दिल्ली

भारतीय रिजर्व बैंक देश की करेंसी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये मूल्यवर्ग के पॉलीमर प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू होगा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

भारतीय रिजर्व बैंक देश की करेंसी व्यवस्था को आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद जल्द ही बाजार में 10 रुपये और 20 रुपये मूल्यवर्ग के पॉलीमर प्लास्टिक नोटों का फील्ड ट्रायल शुरू होगा।
संसद में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि सरकार ने 10 और 20 रुपये के 100-100 करोड़, यानी कुल 200 करोड़ पॉलीमर नोट छापने की अनुमति दे दी है।
आरबीआई के अनुसार, ये प्लास्टिक नोट मौजूदा कागजी नोटों की तुलना में काफी टिकाऊ होंगे। ये जल्दी खराब नहीं होंगे, नकली नोटों के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाएंगे और लंबी अवधि में छपाई का खर्च भी कम करेंगे।
खास बात यह है कि इस ट्रायल के दौरान पुराने कागजी नोट पूरी तरह से वैध बने रहेंगे और बाजार में चलते रहेंगे। आम जनता को अपने पुराने नोट बदलवाने की कोई जरूरत नहीं होगी।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026




















