महराजगंज
जनपद महराजगंज के निचलौल-कोहड़वल मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रीय जनता का धैर्य अब जवाब दे चुका है। प्रदेश सरकार की ‘गड्ढामुक्त सड़क योजना’ के दावों पर सवाल उठाते हुए आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बदहाल सड़क के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के निचलौल-कोहड़वल मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रीय जनता का धैर्य अब जवाब दे चुका है। प्रदेश सरकार की ‘गड्ढामुक्त सड़क योजना’ के दावों पर सवाल उठाते हुए आक्रोशित क्षेत्रवासियों ने बदहाल सड़क के विरोध में विशाल धरना-प्रदर्शन किया।
JCB से सड़क तोड़कर एक महीने से छोड़ा, राहगीर हलकान
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लगभग एक माह पूर्व निर्माण के नाम पर जेसीबी मशीन से पूरी सड़क को उखाड़ दिया गया, लेकिन इसके बाद काम अधूरा छोड़ दिया गया। आज तक सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं हो सका है। इसके चलते प्रतिदिन स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं, किसानों, महिलाओं, मरीजों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों और दुर्घटनाओं का सामना करना पड़ रहा है।
एसडीएम के जरिए मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग
प्रदर्शन के उपरांत आंदोलनकारियों ने उपजिलाधिकारी निचलौल को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने मुख्य रूप से तीन प्रमुख मांगें रखीं:
सड़क का निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू कराया जाए।
निर्माण कार्य को बीच में अटकाने वाले दोषी ठेकेदार और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए।
सड़क का निर्माण पूरी तरह से मानक और गुणवत्तापूर्ण कराया जाए।
अब देखना यह होगा कि इस तीखे जनआक्रोश के बाद स्थानीय प्रशासन और संबंधित विभाग कितनी जल्द हरकत में आता है और ग्रामीणों को इस नारकीय स्थिति से निजात दिलाता है।
बुलंदशहर जनपद के छतारी क्षेत्र के ग्राम लालगढ़ी में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बना मगरमच्छ आखिरकार वन विभाग के बिछाए जाल में फंस गया। सोमवार रात वन विभाग की टीम द्वारा लगाए गए बड़े पिंजरे में मगरमच्छ के कैद होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। pic.twitter.com/b3sE9VR6FG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 28, 2026












