फरेंदा में पंडितपुर-समरधीरा सड़क का निर्माण कार्य तेज, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

महराजगंज

महराजगंज फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर बहादुरगढ़-ताल्ही मार्ग से सपही व महदेवा होते हुए समरधीरा तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज फरेंदा विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर बहादुरगढ़-ताल्ही मार्ग से सपही व महदेवा होते हुए समरधीरा तक पक्की सड़क का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा विधायक वीरेंद्र चौधरी के प्रयासों से कराए जा रहे इस कार्य से ग्रामीणों की आवाजाही सुगम होगी।

निर्माण के दौरान जल निकासी के लिए चार स्थानों पर ह्यूम पाइप लगाने में आई तकनीकी समस्याओं का मौके पर पहुंचे लेखपाल ने स्थल चिह्नित कर समाधान कराया। साथ ही अधिकारियों ने निर्माण में गुणवत्ता बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए।

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले मार्ग बेहद जर्जर था, जिससे बारिश के दिनों में आवागमन, खेती-किसानी, बच्चों की पढ़ाई और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए सीएचसी-अस्पताल पहुंचने में भारी परेशानी होती थी। नई पक्की सड़क से क्षेत्र के विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

निरीक्षण के दौरान कांग्रेस जिला महासचिव हनुमान प्रसाद कन्नौजिया, ग्राम प्रधान राधेश्याम चौधरी, इंद्रजीत, राममिलन सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों का आभार जताते हुए सड़क को टिकाऊ बनाने और नाली व्यवस्था दुरुस्त रखने की मांग की।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

अनूपशहर: विश्व नदी दिवस पर NCC कैडेट्स ने दिया स्वच्छ नदियों का संदेश, पोस्टर प्रतियोगिता में हर्षिता प्रथम,जेपी विद्या मंदिर में ‘पुनीत सागर अभियान’ के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम; चारुशी द्वितीय और राधिका ने हासिल किया तृतीय स्थान