सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना लोटन पहुंचकर संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) के अवसर पर शनिवार को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने थाना लोटन पहुंचकर संयुक्त रूप से जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।

जनसुनवाई के दौरान आए शिकायती प्रार्थना-पत्रों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस और राजस्व विभाग की टीमों को पारदर्शी, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की शिकायतों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस समाधान दिवस के दौरान थानाध्यक्ष लोटन सहित पुलिस और राजस्व विभाग के तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
ग्राम दौराऊ में लंबे समय से बंद पड़े सरकारी नलकूप, पानी संकट से ग्रामीण और पशुपालक परेशानhttps://t.co/sdkkOyYtDW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 25, 2026













