बलरामपुर: अपर पुलिस अधीक्षक ने IGRS कर्मियों के साथ की समीक्षा गोष्ठी, शिकायतों के समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण के निर्देश

बलरामपुर

बलरामपुर जनपद ने शासन की प्राथमिकताओं में शामिल जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह सख्त मोड में है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद ने शासन की प्राथमिकताओं में शामिल जनशिकायतों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शी निस्तारण को लेकर बलरामपुर पुलिस पूरी तरह सख्त मोड में है। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने जनपद के समस्त थानों पर तैनात आईजीआरएस (IGRS) कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।

लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, मौके पर जाकर जांच के आदेश
गोष्ठी को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय ने स्पष्ट किया कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुना जाए और मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच के बाद ही तथ्यपरक रिपोर्ट प्रेषित की जाए।

बैठक में दिए गए मुख्य दिशा-निर्देश

समयबद्ध व तथ्यपरक निस्तारण: शासन एवं उच्चाधिकारियों से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समय-सीमा के भीतर किया जाए।

आवेदक की संतुष्टि आवश्यक: शिकायत के निस्तारण के बाद आवेदक से संपर्क कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित की जाए।

साक्ष्यों का संकलन: आईजीआरएस पोर्टल पर लंबित मामलों की नियमित समीक्षा हो तथा गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक अभिलेख व साक्ष्य जुटाए जाएं।

रैंकिंग में सुधार: पारदर्शी और संवेदनशील कार्यप्रणाली से जनपद बलरामपुर की आईजीआरएस रैंकिंग को और बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।

अपर पुलिस अधीक्षक का संदेश:

आमजन को त्वरित और सुलभ न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी कर्मी पूर्ण निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें, जिससे पुलिस के प्रति जनविश्वास और सुदृढ़ हो सके।

कर्मियों की समस्याओं का हुआ समाधान

बैठक के अंतिम चरण में अपर पुलिस अधीक्षक ने आईजीआरएस कर्मियों की व्यावहारिक समस्याओं व उनके सुझावों को ध्यानपूर्वक सुना तथा मौके पर ही उनके प्रभावी समाधान हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.