सिद्धार्थनगर: राप्ती नदी के कटान से पावर टावर और दो प्राचीन मंदिर खतरे में, प्रशासन ने भेजी रिपोर्ट

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के बैदौला गांव के पास राप्ती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण हो रहे भीषण भू-कटान से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के बैदौला गांव के पास राप्ती नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव के कारण हो रहे भीषण भू-कटान से बड़ा संकट खड़ा हो गया है। नदी की धारा से एक मुख्य विद्युत पारेषण पावर ट्रांसमिशन टावर और दो प्राचीन धार्मिक स्थलों पर अस्तित्व का खतरा मंडरा रहा है। यदि समय रहते कटानरोधी उपाय नहीं किए गए, तो क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप होने के साथ-साथ आस्था के केंद्र भी नदी में समा सकते हैं।

तहसील प्रशासन ने किया स्थलीय निरीक्षण

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम डुमरियागंज विवेकानंद मिश्र के निर्देश पर नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय, राजस्व निरीक्षक हरिशंकर और लेखपाल संजय वरुण की टीम ने मौके पर पहुँचकर स्थलीय निरीक्षण किया।

जांच के दौरान पाया गया कि बैदौला गांव के उत्तर दिशा में तटबंध के आगे राप्ती नदी तेजी से कटान कर रही है। अधिकारियों ने आशंका जताई है कि नदी का रुख न बदलने पर विद्युत टावर ध्वस्त हो सकता है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को अंधेरे का सामना करना पड़ेगा।

धार्मिक स्थलों पर गहराया संकट, ग्रामीणों में चिंता

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि तटबंध के समीप स्थित श्रीकृष्ण प्रणामी मंदिर (कुट्टी) और समय माता मंदिर भी कटान की सीधी जद में आ रहे हैं। स्थानीय लोगों की आस्था से जुड़े इन स्थलों पर खतरा मंडराते देख ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल पक्के कटानरोधी कार्य कराने की मांग की है।

प्रशासनिक वक्तव्य
नायब तहसीलदार राघवेंद्र कुमार पांडेय ने बताया

“जलस्तर घटने से फिलहाल कटान की रफ्तार कुछ धीमी जरूर हुई है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। सिंचाई विभाग और अन्य संबंधित विभागों को स्थिति की विस्तृत आख्या भेज दी गई है। विद्युत टावर व दोनों मंदिरों की सुरक्षा के लिए तत्काल कटानरोधी कार्य शुरू करने की संस्तुति की गई है।”

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.