सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने गुरुवार को जोगिया विकास खंड की नौ ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं और बाढ़ पूर्व तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्यामधनी राही ने गुरुवार को जोगिया विकास खंड की नौ ग्राम पंचायतों का सघन दौरा कर जनसमस्याएं सुनीं और बाढ़ पूर्व तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूतहिया, गंगवल, चिरहवां, अमरिया, धोबहा, रीवानानकार, पेड़ारी, पटखौली और तालभिलौना गांवों के निवासियों से सीधा संवाद कायम किया।
बाढ़ संभावित क्षेत्रों का निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
भ्रमण के दौरान विधायक ने संवेदनशील इलाकों, नदियों के जलस्तर, तटबंधों की स्थिति और जलभराव की संभावनाओं का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखी जाए।
विधायक राही ने स्पष्ट किया कि आपदा प्रबंधन के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूर्व में ही नाव, राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधाओं और आपातकालीन संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जनसमस्याओं का मौके पर निस्तारण
ग्राम भ्रमण के दौरान स्थानीय निवासियों ने सड़क, नाली, पेयजल, विद्युत, प्रधानमंत्री आवास तथा जलनिकासी से जुड़ी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं। विधायक ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश जारी किए।
विधायक श्यामधनी राही का वक्तव्य
“जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान और बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से क्षेत्रवासियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार की मंशा के अनुरूप अंतिम व्यक्ति तक विकास और राहत पहुँचाने के लिए हर संभव प्रयास जारी रहेंगे।”
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026












