महराजगंज
महराजगंज जनपद के ठूठीबारी स्थित साधन सहकारी समिति पर गुरुवार को खाद वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने समिति परिसर में प्रदर्शन किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी स्थित साधन सहकारी समिति पर गुरुवार को खाद वितरण के दौरान जमकर हंगामा हुआ। कड़ी धूप में घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाद न मिलने से आक्रोशित किसानों ने समिति परिसर में प्रदर्शन किया। किसानों ने साधन सहकारी समिति के सचिव, पदाधिकारियों और चौकीदार पर मिलीभगत कर ₹500 प्रति बोरी के हिसाब से खाद की कालाबाजारी करने का गंभीर आरोप लगाया है।
घंटों लाइन में खड़े रहे किसान, अपनों को बिना बायोमेट्रिक दी गई खाद
क्षेत्र के पीड़ित किसानों ऋषिमुनी साहनी, छेदी साहनी, गंगा सागर वर्मा, रामवृक्ष, चंद्रभान, जेजे मास्टर, विद्रावती देवी, कुसुम देवी, सुलचना देवी और चंद्रावती देवी ने बताया कि वे सुबह से ही खाद के लिए लाइन में लगे थे। आरोप है कि आम किसानों को कतार में खड़ा रखकर चौकीदार जितेंद्र पटेल, समिति पदाधिकारियों की शह पर, अपने चहेतों को बिना किसी आईडी या फिंगरप्रिंट (बायोमेट्रिक) के अवैध रूप से खाद बांट रहा था।
रंगे हाथों पकड़ा गया युवक, खाद छोड़कर हुआ फरार
प्रदर्शन के दौरान किसानों ने समिति परिसर में ही एक युवक को बिना किसी फिंगरप्रिंट या कागजी प्रक्रिया के तीन बोरी खाद ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। पकड़े जाने पर युवक खाद की बोरियां मौके पर ही छोड़कर भाग निकला।
किसानों का दावा है कि मामला तूल पकड़ते ही समिति के कर्मचारियों ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया और पकड़ी गई खाद की बोरियां ले जाकर शोर न मचाने की सलाह दी।
सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के बैदौली घाट पर गुरुवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हो गया। बुजुर्ग महिला के अंतिम संस्कार के बाद बानगंगा नदी में स्नान करने उतरे तीन युवक गहरे पानी में चले जाने से डूब गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल pic.twitter.com/NwWpvKMZme
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 23, 2026












